Search

 
 
 

जमशेदपुर : कबड्डी के सेमीफाइनल में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर ने श्री श्री रवि शंकर विद्या मंदिर को हराया

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला अनुमंडल के विद्यालयों के अंडर 18 छात्रों के बीच सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई. सेमीफाइनल मैच संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर और श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर के बीच खेला गया. इसमें संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर विजेता बना. फाइनल मैच 15 अगस्त को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर तथा इर्वाइन एडवेंटिस्ट के बीच राजस्टेट मैदान में खेला जाएगा. सोमवार को खेली गई प्रतियोगिता में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के अतिरिक्त श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर, जेसी हाई स्कूल, मारवाड़ी हाई स्कूल, मॉडल स्कूल घाटशिला, इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल और रेसिडेंशियल स्कूल की टीमें शामिल हुईं. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल के शुभारंभ की. पहला मैच श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर एवं मारवाड़ी हाई स्कूल के बीच खेला गया. इसमें श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर काशीदा ने विजय प्राप्त की और अगले चक्र में प्रवेश किया. दूसरे मैच का विजेता संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर रहा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-members-of-salute-tiranga-took-out-the-tricolor-yatra/">बहरागोड़ा:

सैल्यूट तिरंगा के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली

कुल पांच मैच खेले गए

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Ghatshila-Kabaddi-2.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की पहल पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. विजेता टीम को 15 अगस्त को राजस्टेट मैदान में सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर बीडीओ कुमार अभिनव ने प्रतिभागियों में एक नई ऊर्जा भर दी. विद्यालय सह सचिव शिवकुमार देवड़ा, विद्यालय, प्रबंधन समिति के सदस्य राम गोपाल चौमाल, निर्मल झुनझुनवाला, बीआरसी के गौतम राणा, श्रीश्री विद्या मंदिर के चेयरमैन अशोक घोष, इर्वाइन एड्वेंटिस्ट विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेश चौहान, गौतम राणा आदि उपस्थित थे. मैच में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रभारी एवं शिक्षक -शिक्षिकाएं भी मौजूद थे. संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के शारीरिक शिक्षा विभाग के इंद्र कुमार राय, सायंतन रॉय, विश्वजीत सीट, मौसमी बनर्जी, अनूप कुमार पटनायक, एसआर दत्ता, अर्पो भट्टाचार्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही