Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरस्वती पूजा शनिवार को, तैयारी पूरी, लोग खरीदारी में जुटे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बसंत पंचमी अर्थात सरस्वती पूजा शनिवार को है. कोरोना काल के कारण दो साल से सरस्वती पूजा की धूम फीकी रही थी. लेकिन इस वर्ष सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद सरस्वती पूजा को लेकर बाजार पूरी तरह सजधज कर तैयार है. सरकार द्वारा दी गई छूट के कारण सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों में सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी हो गई है. शुक्रवार को बाजार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपनी पसंद और बजट के अनुरूप मां शारदे की प्रतिमा खरीद कर घर ले गए. वहीं बाजार में फूल माला और अन्य पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी हैं. मां सरस्वती की पूजा में कलम दवात, आम की मंजरी और विशेष तौर पर अबीर चढ़ाया जाता है. सुबह में लगातार हुए बारिश के कारण मूर्ति बेचने वाले दुकानदार थोड़े मायूस थे, लेकिन दिन निकलते ही उनके चेहरे खिल गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/SARASWATI-PUJA-0-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/education-minister-took-cognizance-on-the-complaint-of-mla-mangal-kalindi-the-presence-of-teachers-in-schools-will-be-investigated/">विधायक

मंगल कालिंदी की शिकायत पर शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की होगी जांच
हालांकि इस बार भी बाजार सामान्य ही रहा. लोग छोटी मूर्ति ज्यादा खरीद रहे थे. वहीं पूजा सामग्री के दुकानदारों ने बताया कि मौसम की सूचना के कारण लोग पहले ही पूजा सामग्री खरीद लिए हैं. दुकानदारों के अनुसार इस साल पूजा सामग्री की बिक्री पिछले दो सालों की अपेक्षा ज्यादा हुई है. दुकानदार महेश शर्मा ने कहा कि जनवरी के शुरुआती दौर को कोरोना संक्रमण को देख कर तो लग रहा था कि इस साल भी बाजार मंदा ही रहेगा. लेकिन भगवान का शुक्र है कि कोरोना संक्रमण बहुत कम हो गया है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही