Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरदार पटेल कॉलेज को मिली इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एजुकेशन, गालुडीह को सत्र 2023-24 के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता मिल गई है. यह संस्थान झारखण्ड परिचारिका निबंधन परिषद से मान्यता प्राप्त है. कॉलेज में एएनएम, जीएनएम के कोर्स कराए जाते हैं. संस्थान के निदेशक उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस क्षेत्र के छात्रों को नर्सिंग कोर्स करने के लिए शहर से दूर जाना पड़ता था जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती थी. अब इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गालूडीह में ही नर्सिंग कोर्स करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी. संस्थान द्वारा गरीब तथा एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति की सुविधा भी दी जाती है. मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल जसमीत टुडू एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/enrollment-will-start-soon-in-intermediate-in-ghatshila-college-principal/">घाटशिला

महाविद्यालय में इंटरमीडिएट में जल्द शुरू होगा नामांकन : प्राचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही