Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरदार संतोख सिंह बने गुरु नानक मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्रधानाध्यापक संतोख सिंह के नेतृत्व में गुरु नानक मिडिल स्कूल साकची शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा. उक्त बातें गुरुवार को गुरु नानक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह ने संतोख सिंह का अभिनंदन के दौरान कहीं. कुलविंदर सिंह ने कहा कि संतोख सिंह के प्रधानाध्यापक का प्रभार ग्रहण करते ही विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में जो रचनात्मक उत्साह का संचार हुआ है वह काबिले तारीफ है. विद्यालय में शिक्षण की नवीनतम तकनीक का समावेशी इसे अलग रुख दे रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-everyone-will-have-to-work-together-for-the-development-of-the-area-ramdas-soren/">घाटशिला

: क्षेत्र के विकास के लिए सबको मिलकर करना होगा काम : रामदास सोरेन

1937 से शहर में संचालित विद्यालय

सरदार हरजीत सिंह के असामयिक निधन के बाद संतोख सिंह को उनके अनुभव के मद्देनजर विद्यालय की जिम्मेवारी दी गई है. इसके लिए प्रधान सरदार निशान सिंह एवं सचिव सरदार अजायब सिंह बरियार धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि सरदार संतोख सिंह बहुविध व्यक्तित्व के धनी हैं. यह विद्यालय 1937 से शहर में संचालित है. इस मौके पर मधुबाला, श्वेता त्रिपाठी, चरणजीत कौर, सुनीता सनाका, रंजीत कौर, डॉ आशा चौबे राजेंद्र कौर, स्वाति सिंह, रविंदर कौर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही