Search

 
 
 

जमशेदपुर : अटल सम्मान मिलने पर सरदार शैलेंद्र सिंह को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े समूह साथ संगत के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सरदार शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया. सभी जुगसलाई स्थित शैलेंद्र सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया. इस मौके पर मुख्य रूप से अमरजीत सिंह भामरा, अवतार सिंह सोखी, ज्ञानी कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, जसवंत सिंह, अवतार सिंह, सतबीर सिंह एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे. अमरजीत सिंह भामरा एवं अवतार सिंह सोखी ने कहा कि अटल तिरंगा सम्मान से नवाजना जाना झारखंड वासियों के लिए गौरवशाली पल है. सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी संप्रदाय के लोगों की जो वर्षों से सेवा की है उसी का यह परिणाम है. शैलेंद्र सिंह इसके सही हकदार भी हैं. इसे भी पढ़े :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-trailer-owners-came-out-in-support-of-truck-drivers-strike/">जमशेदपुर

: ट्रक चालकों की हड़ताल के समर्थन में उतरे ट्रक-ट्रेलर ऑनर्स 

बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी ने भी किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/samman-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी ने भी मंगलवार को सरदार शैलेन्द्र सिंह को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर सम्मानित किया. उन्हें कमेटी ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं दी. मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह ने कहा गया कि यह हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है. सिख समाज की सेवा के लिए सरदार शैलेन्द्र सिंह को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जाना बेहद ही सराहनीय कदम है. इससे पूरे समाज में खुशी है. सरदार शैलेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा अकेले का नहीं, इस पर आप सभी का हक है. मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान प्रकाश सिंह के साथ सचिव त्रिलोक सिंह, ट्रस्टी जसपाल सिंह, हरभजन सिंह, हरपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह, एवं मनवीर सिंह इत्यादि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही