Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरना फुटबॉल ट्रॉफी टूर्नामेंट शुरू, सांसद ने किया उद्घाटन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उलीडीह फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय सरना फुटबॉल ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं के साथ ही खेलों के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. ताकि दुनिया में देश का नाम रौशन हो सके. सरना फुटबॉल ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन आदिवासी ब्वायज क्लब और जय महाकाल सेवा संघ के सुंयक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में झारखंड बंगाल और ओडिशा की कुल 32 टीमें भाग ले रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-before-diwali-jharkhand-government-should-announce-4-percent-dearness-allowance-ganguly/">आदित्यपुर

: दिवाली से पूर्व झारखंड सरकार 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा करे : गांगुली

प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को मिलेगा 1 लाख का नकद इनाम

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 1 लाख रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा. दुसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 70 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 35 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि इस फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को जागृत करना है. खेल के माध्यम से सामाजिक समरसता कायम करना है. आज युवा खेल से विमुख हो कर नशे के आदि होते जा रहे हैं. वैसे युवाओं को इस प्रतियोगिताओं के माध्यम से मुख्य धारा में लाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही