Search

 
 
 

Jamshedpur : बूथ सम्मेलन के बहाने सरयू राय ने किया शक्ति प्रदर्शन

 
  • कहा- 25 वर्ष पर भारी साढ़े चार वर्ष, 156 करोड़ का काम हुआ, टाटा स्टील ऑन डिमांड बिजली-पानी देने को तैयार
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने विधायक सरयू राय ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया. सिदगोड़ा टाउन हॉल में पहुंची भारी भीड़ को देखकर वे गदगद दिखे. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने उनका आभार जताया. उसके बाद विरोधियों पर जमकर बरसे. निर्वाचित होने के बाद आयी वैश्विक विपदा (कोरोना) की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दो वर्ष उस विभीषिका में बीत गया तथा छह माह चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण प्रभावित हुआ. बचे हुए ढाई वर्षों में जितना विकास का कार्य पूर्वी विधानसभा में हुआ. उतना 25 वर्षों में भी नहीं हुआ था. उन्होंने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि 156 करोड़ रुपया क्षेत्र के संवारने में खर्च किया. इसमें विधायक निधि, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग, 15वीं वित्त आयोग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, अनाबद्ध एवं डीएमएफटी जैसे विभागों का पैसा है. इसे भी पढ़ें :  Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-more-than-400-patients-were-treated-in-the-free-health-camp/">Gudabanda

: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
श्री राय ने कहा कि भुईंयाडीह के लालभट्ठा, बाबूडीह में टाटा स्टील पर दबाव डलवाकर योजना पास करवाया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनवा रहे हैं. यहां गंदा पानी साफ होकर निकलेगा ताकि जो भी आदमी पानी पीये, स्वच्छ पीये. जेमको, जोजोबेड़ा में सभी जगह पाइपलाइन बिछाई जा रही है. अब यह तय हो गया है कि टाटा स्टील हर नागरिक को, जिसे बिजली और पानी चाहिए, देगा. चाहे वो टाटानगर के किसी भी इलाके में रहता हो. उन्होंने पूछा कि ये तमाम कार्य बीते 25 साल में क्यों नहीं हुए. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-brand-india-trade-fair-at-gopal-maidan-from-30th/">Jamshedpur

: गोपाल मैदान में ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर 30 से
श्री राय ने कहा कि मालिकाना हक के लिए विधानसभा में चार बार प्रस्ताव रखा. हर बार जवाब आता है कि 2018 के वक्त मुख्यमंत्री ने जो लीज एग्रीमेंट किया, उसके कारण यह नहीं हो पा रहा है. उस एग्रीमेंट को अब खत्म करने की जरूरत है. उसे खत्म कर दें, मालिकाना हक का रास्ता साफ हो जाएगा. इसके पूर्व भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि यह वक्त चुनौतियों का है. इन्हीं चुनौतियों से हमें लड़ना है. जो सोच सरयू राय की है, उसे आगे बढ़ाना है. जयघोष का नारा कर यहां से जाएं और भय के माहौल को खत्म करें. इसे भी पढ़ें :   Chandil">https://lagatar.in/chandil-missing-plane-found-in-dam-on-fifth-day-navy-team-busy-in-taking-it-out/">Chandil

: पांचवें दिन डैम में मिला लापता विमान, बाहर निकालने में जुटी नौसेना की टीम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही