Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजमो जमशेदपुर महानगर की ओर से 11 फरवरी शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है. बारीडीह स्थित भाजमो सह विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में पार्टी के प्रत्येक मंडल से 10-10 सक्रीय कार्यकर्ता शामिल होंगे. इससे पहले विधायक सरयू राय ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा की. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 फरवरी को अपराह्न तीन बजे से कार्यशाला की शुरूआथ होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-meeting-the-sdm-the-convoy-drivers-accused-the-former-union-officials-of-threatening-them/">जमशेदपुर
: एसडीएम से मुलाकात कर कन्वाई चालकों ने पूर्ववर्ती यूनियन के पदाधिकारियों पर लगाया धमकाने का आरोप
: सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद भी सिटी सेंटर को आवंटित जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य [wpse_comments_template]
: एसडीएम से मुलाकात कर कन्वाई चालकों ने पूर्ववर्ती यूनियन के पदाधिकारियों पर लगाया धमकाने का आरोप
बूथ समिति गठित करने पर रहेगा फोकस
सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला के पहले सत्र में पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके योगदान पर चर्चा-परिचर्चा होगी. उसके बाद दूसरे सत्र में भाजमो संगठन के विस्तार एवं सशक्त बनाने पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि कार्यशाला में पार्टी के प्रत्येक मंडल से सक्रीय लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही जिला के तमाम पदाधिकारी, मंच एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. उस दिन बूथ कमिटी गठित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-even-after-the-ban-from-the-supreme-court-construction-work-is-being-done-on-the-land-allotted-to-the-city-center/">आदित्यपुर: सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद भी सिटी सेंटर को आवंटित जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य [wpse_comments_template]
Leave a Comment