Search

 
 
 

Jamshedpur : सरयू राय ने मानगो में किया इंटकवेल का निरीक्षण

ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो स्थित इंटकवेल का जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. जब विधायक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, तब पैनल बोर्ड को स्थापित करने का काम चल रहा था.
 
इंटकवेल का निरीक्षण करते विधायक सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो स्थित इंटकवेल का जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. जब विधायक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, तब पैनल बोर्ड को स्थापित करने का काम चल रहा था. यहां 350 हॉर्स पावर का मोटर पंप स्थापित किया गया है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम से इंटकवेल का यह मोटर पंप कार्य करना शुरू कर देगा.

काम लगभग पूरा, अब नहीं लिया जाएगा शट डाउन

विधायक सरयू राय ने जब एसडीओ से पूछा कि मोटर स्थापित करने के लिए आप लोग बार-बार बिजली शट डाउन करवा रहे हैं और मानगो के लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है, एसडीओ ने कहा कि अब शट डाउन नहीं लिया जाएगा. विधायक ने इंटकवेल के पीछे जमा बालू को भी हटाने का निर्देश दिया. उन्हें आश्वस्त किया गया कि यह बालू अतिशीघ्र हटा लिया जाएगा और सब ठीक रहा तो शुक्रवार की शाम से ही इंटकवेल का मोटर काम करने लगेगा. इस अवसर पर मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, भोला पांडेय आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही