Search

 
 
 

Jamshedpur : बागुनहातु विद्युत सब स्टेशन का सरयू राय ने लिया जायजा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को बागुनहातु के विभिन्न इलाकों का दौरा कर वहां की स्थानीय जनसमस्याओं का अवलोकन किया. इस दौरान राय ने बागुनहातु में टीएसयूआईएसएल द्वारा बनाए जा रहे विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण किया. श्री राय ने कार्य की प्रगति जानकारी ली और टीएसयूआईएसएल अधिकारियों से बात कर कार्य में तेजी लाने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shiva-discussion-organized-in-jugsalai-shanidev-temple-on-amavasya/">Jamshedpur

: अमावस्या पर जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन
ज्ञातव्य हो कि राय के प्रयास से जमशेदपुर पूर्वी के विभिन्न बस्तियों में जुस्को की बिजली देने का कार्य किया जा रहा है. सब स्टेशन निर्माण हो जाने से बागुनहातु अंतर्गत सभी इलाकों में घर-घर जुस्को की बिजली की सीधे आपूर्ति होगी. इसी योजना के तहत टीएसयूआईएसएल द्वारा प्रत्येक घरों तक बिजली के पोल और तारों के बिछाने का कार्य जारी है. इस अवसर पर सुधीर सिंह, विजय नारायण सिंह, आकाश शाह, राकेश पटेल, पुतुल सिंह, वंदना नामता सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-battery-and-other-items-stolen-from-matkambeda-bsnl-tower/">Chakradharpur

: मतकमबेड़ा बीएसएनएल टावर से बैटरी व अन्य सामान चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही