Search

 
 
 

Jamshedpur:  सरयू राय करेंगे तीन अक्टूबर को आनंद सिंह की किताब ‘समय के साथ’ का लोकार्पण

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय वरिष्ठ पत्रकार और अपने सहयोगी आनंद सिंह द्वारा लिखी गई किताब ‘समय के साथ’ का लोकार्पण शुक्रवार, 3 अक्तूबर को करेंगे. पुस्तक लोकार्पण के साथ ही ‘आज की हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान’ विषयक संगोष्ठी भी आयोजित है.
 
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:   जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय वरिष्ठ पत्रकार और अपने सहयोगी आनंद सिंह द्वारा लिखी गई किताब ‘समय के साथ’ का लोकार्पण शुक्रवार, 3 अक्तूबर को करेंगे. पुस्तक लोकार्पण के साथ ही ‘आज की हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान’ विषयक संगोष्ठी भी आयोजित है. संगोष्ठी में शहर के जाने-माने पत्रकार अपने विचार व्यक्त करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन जे रोड, बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में अपराह्न चार बजे से किया जा रहा है.

गौरतलब है कि विगत साढ़े तीन दशकों से हिंदी पत्रकारिता के विभिन्न प्लेटफार्मों पर काम करने वाले आनंद सिंह ने दो साल पहले हिंदी पत्रकारिता के ऊपर ‘ये दौर, वो दौर’ शीर्षक से आलोचनात्मक पुस्तक लिखी थी, जिसे पाठकों ने हाथों-हाथ लिया था. उनकी नई पुस्तक ‘समय के साथ’ में सम-सामयिक विषयों पर उनकी आक्रामक टिप्पणियां हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही