Search

 
 
 

Jamshedpur : कदमा में टीन शेड की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया पर सरयू ने उठाया सवाल

 
  • उपायुक्त को लिखा पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. शनिवार को कदमा में टाटा वर्कर्स यूनियन विद्यालय की चहारदीवारी के समीप एवं अन्य स्थानों पर बनाये जा रहे टीना शेड की दुकानों का अवलोकन किया तथा इसकी आवंटन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखा. पत्र में श्री राय ने लिखा है कि शनिवार को वह उस इलाके में लोगों के बुलाने पर गये थे. एक दिव्यांग दुकानदार ने उनसे शिकायत की कि उसे दुकान नहीं दी जा रही है. चार-पांच अन्य दुकानदारों ने भी उन्हें बताया कि उन्हें भी दुकान नहीं दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-two-lakh-rupees-seized-from-innova-car-at-interstate-check-point-in-neemdih/">Chandil

: नीमडीह में अंतरराज्यीय चेकनाका पर इनोवा कार से दाे लाख रुपये जब्त
जब श्री राय ने दुकानदारों से पूछा कि दुकानों का आवंटन कौन कर रहा है, तब दुकानदारों ने बताय़ा कि स्वास्थ्य मंत्री के परिवार एवं उनके निकटस्थ कांग्रेस के कार्यकर्ता दुकानों का आवंटन मनचाहे तरीके से कर रहे हैं. कतिपय व्यक्तियों ने तो यह भी बताया कि दुकानों के आवंटन के लिए उनसे खर्चा-पानी की मांग भी की जा रही है. श्री राय ने पत्र में लिखा है कि सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन विद्यालय की चहारदीवारी को काफी पीछे हटा दिया गया है और चहारदीवारी से सटाकर बड़ी संख्या में टीन शेड की आठ गुणा छह फीट क्षेत्रफल की दुकानें बनाई जा रही है. कहा जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण करने से जो दुकानदार प्रभावित होंगे उन्हें ये दुकानें आवंटित की जायेंगी. इन दुकानों का निर्माण किस निधि से हुआ और इन्हें आवंटित करने का क्या तरीका अपनाया गया है, इसके बारे में संभवतः दुकानदारों को भी कोई जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-expenditure-observer-inspected-the-cell-and-check-point/">Adityapur

: एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने सेल व चेक नाका का किया निरीक्षण

टाटा स्टील व जेएनएसी को नहीं है जानकारी

विधायक सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त से फोन पर बात की. दोनों ने इस संबंध में अनभिज्ञता प्रकट की और कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. संभव है कि दुकानों का निर्माण जिला योजना की निधि से अथवा विधायक निधि से किया जा रहा हो. श्री राय के अनुसार, दुकानों का निर्माण जिस किसी भी निधि से किया जा रहा हो, उसकी वैधता संदेहास्पद प्रतीत हो रही है. एक तो दुकानों का क्षेत्रफल काफी छोटा है. यदि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को इन्हें आवंटन करना है तो दो दुकानों के बीच का पार्टिशन हटा कर एक दुकान के रूप में उसे दुकानदारों को आवंटन किया जाए तो वह अपना व्यवसाय अच्छी तरह से कर सकेगा. इसलिए दुकानों का क्षेत्रफल बढ़ाया जाय. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-bjps-first-list-released-names-of-66-candidates-released/">BREAKING

: भाजपा की पहली लिस्ट जारी,66 उम्मीववारों का नाम जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही