Search

 
 
 

जमशेदपुर : व्यंग्यात्मक नाटक शादी करबू डॉटकॉम अमेजॉन किंडल पर हुई प्रकाशित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोलमुरी निवासी भागीरथी प्रधान द्वारा एक हास्य व्यंग्यात्मक नाटक शादी करबू डॉटकॉम की रचना की गई है. यह नाटक ज्वलंत मुद्दा पर आधारित है यह नाटक देशी भाषा और नई हिंदी से मिश्रित मोडर्न प्ले है.युवा लेखक भागीरथी प्रधान का कहना है की आजकल तरह-तरह की घटनाएं घट रहे हैं. आज के समय में सोशल मीडिया के इर्द -गिर्द पूरी युवा पीढ़ी चक्र के समान घूम रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-clean-hands-in-closed-quarters-of-tata-steel-worker-who-went-to-bangalore/">जमशेदपुर

: बेंगलुरू गए टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर में चोरों ने किया हाथ साफ

सफल होने के लिए शॉर्ट-कट अपना रहे युवा

व्यंग्यात्मक नाटक में यह दर्शाया गया है कि आज के युवा सफल होने के लिए संघर्ष करने के बजाय शौर्ट-कट अपना रहे हैं. जीवन के उच्च स्तर के आदर्शों को छोड़ कर सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होकर सफलता के लिए लोभ, मोह, धूर्तता की योजनाएं बनाकर सबको ठगने कि प्रयास करते हैं. इन बिंदुओं को मध्य नजर रखते हुए इस नाटक की रचना की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ultrasound-machine-installed-in-jugsalai-chc-pregnant-women-will-be-examined-for-free/">जमशेदपुर

: जुगसलाई सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क होगी जांच

रचनाकार पुनम से हुए प्रेरित

हिंदी शिक्षिका और रचनाकार डॉ पूनम कुमारी को भागीरथी प्रधान ने कहानी सुनाई तो उन्होंने नाटक रचना करने के लिए प्रोत्साहित किया. नाटक शादी करबू डॉटकॉम अमेजन किंडल में ई-बुक के रूप में उपलब्ध है. कोई भी पाठक अमेजन किंडल एप से पढ़ सकते हैं. बहुत जल्द यह हास्य व्यंग्यात्मक नाटक पेपरबैक के रूप में भी आने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janta-durbar-of-dc-in-bagbera-on-12th-panchayat-representatives-held-a-meeting-under-the-leadership-of-the-councilor/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में डीसी का जनता दरबार 12 को, पार्षद के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही