Search

 
 
 

जमशेदपुर : सर्व सेवा संघ भवन गिराने के आदेश के खिलाफ किया गया सत्याग्रह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारत सर्व सेवा संघ पिछले 75 वर्षों से गांधी-विनोबा-जयप्रकाश के विचारों के अनुरूप भारतीय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. वाराणसी के राजघाट पर स्थित इसके परिसर को वाराणसी का सरकारी प्रशासन तंत्र भाजपा सरकार के इशारे पर हड़पना चाहती है. सरकार की इस गैरकानूनी कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों गांधी जन गत 50 दिनों से सत्याग्रह पर हैं. इस क्रम में रविवार को देश के हर जिले में सत्यग्रह किया गया. जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भी पूर्वी सिंहभूम जिला सर्वोदय मंडल और गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिरोध सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी, छात्र युवा संघर्ष वाहिनी और साझा नागरिक मंच सहित अन्य संगठनों के साथियों ने शिरकत की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-shooting-of-adivasi-ho-album-begins-local-artists-get-opportunity/">किरीबुरू

: आदिवासी ”हो” एल्बम की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों मिला मौका

केंद्र सरकार के इशारे पर हो रही कार्रवाई

इस अवसर पर सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डॉ सुख चंद्र झा ने कहा कि प्रबल जन प्रतिरोध और अदालती आदेश के फलस्वरूप भवनों के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक लगी हुई है. लेकिन यूपी सरकार और बनारस जिला प्रशासन के नापाक इरादों के खिलाफ देश भर के लाखों गांधी जनों का शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा. वहीं ओम प्रकाश ने कहा कि बनारस जिला प्रशासन की कार्रवाई केंद्र और यूपी की भाजपा सरकारों के इशारे पर हो रही है. सत्याग्रह में सभी संगठनों के साथियों ने अपना समर्थन दिया. इस अवसर पर श्रमिक नेता सुजय राय, मार्क्सवादी विचारक डॉ राम कवींद्र सिंह, सिया शरण शर्मा, देवाशीष, गणेश राय, कुमार चंद्र मार्डी, कपूर बागी, ओम प्रकाश, जगत, डॉ एससी झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही