Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सावन महोत्सव आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सावन महोत्सव "अमृत वर्षा” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. सावन का महीना हरियाली, ताजगी और झमाझम बारिश के साथ ही मौज मस्ती का भी होता है. ऐसा ही मौज मस्ती भरा कार्यक्रम "अमृत वर्षा" सावन महोत्सव का आयोजन डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया गया. इस दौरान गीत, मेहंदी, अंताक्षरी के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. निर्णायक की भूमिका में डीबीएमएस कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, उप प्राचार्य डॉक्टर मोनिका उप्पल, अंजलि गणेशन मौजूद रहीं. कार्यक्रमों का निर्देशन पामेला घोष दत्ता, अर्चना राज, पूनम कुमारी, ईवा शिप्रा मुंडू, मौसमी दत्ता, गायत्री कुमारी, कंचन तिवारी और डॉ. अरुण सज्जन ने किया. इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे मौज मस्ती के साथ अपनी कलाकारी की सुंदर प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jmm-district-committee-gave-training-to-dhalbhumgarh-and-dumariya-block-committee/">घाटशिला

: झामुमो जिला कमेटी ने धालभूमगढ़ व डुमरिया प्रखंड कमेटी को दिया प्रशिक्षण

सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

इस प्रतियोगिता में सात्विक फूड प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान पर सौम्या और निधि रही द्वितीय स्थान पर मीना और अश्विता रही. मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता, द्वितीय शगुफ्ता, और सांत्वना पुरस्कार सोनी कौर को मिला. दुपट्टा रंगाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेणुका को और द्वितीय स्थान समीक्षा को प्राप्त हुआ. प्रतियोगियों को श्रीप्रिया धरमराजन और डॉ मोनिका उप्पल ने सम्मानित किया. संचालन बीएड प्रथम सत्र के शुभम और मनोज ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन खुशबू मिश्रा ने किया. तकनीकी सहायक के रूप में सुदीप प्रमाणिक और वाद्य यंत्र के लिए जूलियन अंधोनी का सहयोग रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित किशोर, वीरेंद्र पांडे, अभिजीत दे और जूलियन अंधोनी, पामेला घोष दत्ता, अर्चना राज, पूनम, कंचन कुमारी, ईवा शिप्रा, अमृता चौधरी, गायत्री कुमारी, मौसमी दत्ता और डॉ अरुण सज्जन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही