Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: काशीडीह हाई स्कूल में सावन महोत्सव आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल में शनिवार को सावन महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर केजी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की लगभग 100 से अधिक माताओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें रैंप वॉक, कुकिंग विदाउट फायर, मेहंदी रचाओ, थाली डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर रीता मिश्रा के संबोधन से हुई. कई माताओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला. सभी माताओं ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-flagged-off-the-awareness-chariot-regarding-world-breastfeeding-week/">चाईबासा

: विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ किया रवाना
निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों को प्रदर्शन के अनुसार अंक प्रदान किया गया. निर्णायक मंडल में शिक्षक नीलू, संदीप, खुशबू लामा, शुभ्रा, रुपाली, हर्षिता एवं शोभा शामिल थीं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ, सह प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में शिक्षक खुशबू, रुपाली, नंदिता, नेहा, शुभ्रा, सुलेखा, नीता, बिनीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर सभी प्राइमरी के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही