Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी में सावन महोत्सव क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सोनारी कागल नगर बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के हर कोने से विवाहित महिलाओं ने भाग लिया. रेस्टोरेंट की संचालिका कविता दास ने सभी महिलाओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया. इसमें महिलाओं ने कैट वॉक किया और अपनी वाकपटुता से सबका खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सरायकेला जिला की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित गुड़ाबांदा ब्लॉक की बीडीओ स्मिता नागेसिया शामिल हुईं. महिलाओं ने क्विज, फैशन एवं नृत्य प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध योग शिक्षिका पूनम वर्मा, एसकेपीएस की सीनियर टीचर अभिलाषा रंजन एवं समाजसेविका सीता सिंह शामिल थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mla-met-the-bereaved-family-members-consoled/">चांडिल

: शोक संतप्त परिजनों से मिली विधायक, बंधाया ढ़ांढ़स
रेस्टोरेंट की संचालिका ने प्रतिभागी सभी महिलाओं को सुहाग की निशांनी चूड़ी, बिंदी, श्रृंगार की सामान तोहफ़े में प्रदान की. प्रतियोगिता में सावन क्वीन का ख़िताब जीता अमरिंदर कौर ने जीता. फातिमा शाहीन दूसरे स्थान पर रही जबकि तीसरा स्थान डिम्पल चौरसिया ने प्राप्त किया. सभी विजेताओं को गिफ्ट प्रदान किया गया. इस अवसर पर रेस्टोरेंट की संचालिका कविता दास ने कहा की हर त्यौहार में ऐसा कुछ पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि शहर वासियों को अपनापन मिलता रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही