Search

 
 
 

जमशेदपुर : तिरुपति संस्था का सावन मिलन समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : तिरुपति संस्था द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कदमा के हेम छाया हाउसिंग कॉम्पलेक्स हॉल में किया गया. सावन मिलन समारोह का शुभारंभ तिरुपति संस्था की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर शशि आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान सभी महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ शिव चर्चा की गई. शिव चर्चा के बाद महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-shiva-devotees-left-for-rameshwar-after-worshiping-in-naganal-temple/">चाकुलिया

: नागानल मंदिर में पूजा कर रामेश्वर रवाना हुए शिव भक्त

महिलाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित होता है कार्यक्रम

इस अवसर पर शशि आचार्य ने कहा कि संस्था द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन घरेलू महिलाओं को प्रोत्साहित करने एवं कला को प्रस्तुत करना एवं वीमेंस एंपावरमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष किया जाता है जिससे महिलाओं में स्वाभिमान, सम्मान एवं आत्मनिर्भर बनने की भावना को बढ़ावा मिल सके. तिरुपति संस्था का लक्ष्य नारी उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, हरियाली और विकास के तहत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनके भीतर की क्षमता को निखारने का है. कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा अचार्य, अनिशा श्रीवास्तव, स्वीटी झा, पुष्पा सिंह, जया अभिलाषा, श्रुति मौली, नीलम प्रिया, सुमित्रा, रीना सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही