Search

 
 
 

जमशेदपुर : भगवान राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए नई बात नहीं- डॉ. अजय

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन बेचने और उन पर निर्माण कराने वाले 40 लोगों की लिस्ट जारी की है. इनमें अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी शामिल हैं. उन्होंने इस गंभीर मामले में केंद्र सरकार एवं यूपी की योगी सरकार के चुप्पी साधे रखने पर सवाल खड़ा किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-256-students-of-brothers-academy-outperformed-in-iit-jee-main/">रांची

: ब्रदर्स ऐकेडमी के 256 छात्रों ने IIT-JEE Main में मारी बाजी, तनीश अग्रवाल बने टॉपर

जमीन खरीद-फरोख्त का जिन्न जमीन से बाहर आया

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं. पिछले वर्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीद-फरोख्त की गई भूमि में धांधली का मामला सुर्खियों में रहा. अयोध्या में इस प्रकरण में कई जनप्रतिनिधि समेत जिले के शीर्ष पूर्व अधिकारियों के नाम उजागर हुए थे. एक बार फिर जमीन खरीद-फरोख्त का जिन्न जमीन से बाहर आ गया है. अगर ये घोटाला नहीं है, भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है? राम-राम जपना, पराया माल अपना यह जो धंधा भाजपाइयों ने चला रखा है. डॉ अजय ने कहा कि पिछले वर्ष भगवान राम के मंदिर के नाम पर लिए गए चंदे का इस्तेमाल बीजेपी और आरएसएस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया. जो दलितों की जमीन खरीदी नहीं जा सकती थी वो खरीदी गई एवं हड़पी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-if-25-lakh-dowry-is-not-given-after-five-years-of-marriage-daughter-in-law-was-thrown-out-of-the-house/">जमशेदपुर:

शादी के पांच साल बाद 25 लाख दहेज नहीं दिया तो बहू को घर से निकाला

एसआईटी से जांच कराने की मांग

अयोध्या में जमीन घोटाले से जुड़े बड़ै रैकेट का पर्दाफास करने के लिए इस मामले ही गहराई से जांच कराने की जरूरत है. उन्होंने इस पुरे प्रकरण की विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठित कर जांच कराने की मांग की. जिससे मामले का खुलासा हो सके. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दो करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी. अयोध्या विकास प्राधिकरण का भू-माफियाओं के साथ गठजोड़ का आरोप लगता रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही