Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसबीआई की अनुसूचित जाति जनजाति आंचलिक समिति की बैठक संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar ) : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अनुसूचित जाति, जनजाति की आंचलिक समिति की बैठक रविवार को एसबीआई बिष्टुपुर शाखा की कैंटीन में संपन्न हुई. बैठक में एसबीआई अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण संघ के पटना मंडल के महासचिव सह नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार एवं कल्याण संघ पटना मंडल के अध्यक्ष समीर सुरेन उपस्थित थे. इस अवसर पर एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रींटु कुमार रजक ने बताया कि बैठक में एसबीआई के अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारियों को हाउसिंग लोन में होने वाली परेशानी, प्रमोशन में भेदभाव, कर्मचारियों पर लगातार बढ़ता दबाव, कार्यवधि के अतिरिक्त कर्मचारियों काम करने के लिए दबाव बनाना, कर्मचारियों की बहाली जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. देवेन्द्र कुमार और समीर सुरेन उपस्थित कर्मचारियों को आश्वस्त किया की अगली बैठक में इन समस्याओं के संबंध में चेयरमैन से चर्चा करेंगे और समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे. बैठक में रांची जोन के रांची, पलामू, चक्रधरपुर, चाईबासा सहित सभी एसबीआई के अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-public-awareness-campaign-started-against-atrocities-against-tribals/">घाटशिला

: आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में जन जागरण अभियान शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही