Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में मंगलवार को प्रो सुसारी हेंब्रम की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक हुई. कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष प्रो सुसारी हेंब्रम, एलुमिनी विमल जालान, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सदस्य कमलेश झा, कनीय अभियंता उज्जवल नाग एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया. तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई. बैठक में नैक की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई एवं रूसा के तहत आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए स्वीकृति प्रदान की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-domuhani-dumpsites-waste-will-be-cleaned-for-four-crores-tender-out/">जमशेदपुर
: चार करोड़ से होगा दोमुहानी डंपसाइट का कचरा साफ, निकला टेंडर इसके अंतर्गत मुख्य रूप से वाइट बोर्ड, जेरॉक्स मशीन, विभिन्न विभागों से संबंधित मूलभूत आवश्यकताओं यथा पंखे, बल्ब, छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था, विविध आवश्यक डायरेक्शन बोर्ड, सेमिनार हॉल के लिए कुर्सियां आदि की खरीद के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई. विमल जालान, राजकुमार सिंह, अमलेश झा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए. एलुमिनी के द्वारा कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के कार्यक्रम की शुरुआत पर सहमति बनी. अध्यक्ष प्रो सुसारी हेंब्रम ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की. बैठक में मुख्य रूप से प्रो सुसारी हेंब्रम, डॉ अशोक कुमार झा, विमल जालान, राजकुमार सिंह, अमरेश झा, उज्जवल नाग, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ संचिता भुई सेन, प्रो विनोद कुमार, डॉ विजय प्रकाश, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, सौरभ कुमार वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment