Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्कूली वाहन चालकों ने अपने बच्चों के लिए मांगी 5 प्रतिशत सीट

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कालीबाड़ी मंदिर के समीप वाहन मालिकों एवं चालकों की एक बैठक हुई. इसमें बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विचार विमर्श किया गया और बहुत सारे बिंदुओं पर चर्चा की गई. समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने एक बार फिर से वाहन चालकों के बच्चों के भविष्य के लिए प्राइवेट स्कूलों में दाखिला के लिए 5% की मांग को लागू करने पर बल दिया.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-yoga-awareness-camp-organized-at-balbharti-upgraded-middle-school-jap-6-sidhgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा के बालभारती उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैप – 6 में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित
साथ ही अन्य मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि स्कूली वाहन चालक जो जरूरतमंद है उसे लोन दिया जायेगा. जितने भी जमशेदपुर में स्कूली वाहन चल रहे हैं इस संस्था में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. संस्था के द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी स्कूल वाहन में पीले रंग की स्टीकर लगाए जाएंगे जिसमे जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति लिखा होना चाहिए. समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है कि जितने भी स्कूल वाहन चल रहे हैं सभी को आई कार्ड लगाना अनिवार्य है. समिति के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैम्प लगाकर सरकारी रेट पर लाइसेंस बनवाया जाएगा. समिति के प्रयास से ईएसआईसी, पीएफ लागू किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष स्कूली वाहन चालकों को उनका अच्छा व्यवहार देखते हुए समानित किया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही