Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना के पास स्कूल बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, चर्च स्कूल के छात्र की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : जुगसलाई थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर टाटा स्टील गेट के समीप स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड निवासी पिता विकास प्रसाद और पुत्र ललित प्रसाद(14) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. घटना गुरुवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल बस तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-hits-bike-rider-student-of-church-school-dies/">जमशेदपुर

: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चर्च स्कूल के छात्र की मौत

बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले पीछे से बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस स्कूल बस की पहचान में लगी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही