Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तपती गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान, पारा पहुंचा 41.7 डिग्री सेल्सियस

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : शहर में गर्मी का रौद्र रूप शुरु हो गया है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी रुलाने लगी है. खासकर स्कूली बच्चे तपती गर्मी से परेशान है. गुरूवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के तीन बच्चे तपती गर्मी में गश खाकर गिर गए. वहीं जुगसलाई का एक बच्चा दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद मोटरसायिकल से घर जाने के दौरान गिरकर जख्मी हो गया. बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से छोटे बच्चों को सुबह 11 बजे तक कक्षा करवाने की मांग की. गुरूवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग की माने तो अप्रैल में गर्मी पुराने रिकार्ड तोड़ सकती है. 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान जा सकता है. आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trainee-loco-pilot-hanged-himself-in-the-hostel-of-loco-training-center/">जमशेदपुर

: लोको ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी

कूलर-पंखा की बिक्री बढ़ी

गर्मी का कहर शुरू होते ही इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में ग्राहकों की भीड़ शुरु हो गई है. एयरकंडिशन, कूलर एवं पंखा की खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ दुकानों में देखी जा रही है. वहीं खीरा, ककड़ी, तरबूज, सत्तू एवं अन्य तरल खाद्य पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 14 से 20 अप्रैल के बीच 37 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है. जिसमें जमशेदपुर, डासलटेनगंज एवं रांची का तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दूसरे सप्ताह (21 से 27ल अप्रैल) में 36-41 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparing-to-encroach-the-place-of-worship-and-sell-it-local-people-protest/">जमशेदपुर

: पूजा स्थल का अतिक्रमण कर बेचने की तैयारी, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही