Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्कूली मित्रों ने रांची एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का किया स्वागत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार से रांची लौटने पर बुधवार शाम नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का रांची एयरपोर्ट पर अभिनंदन हुआ. जमशेदपुर के स्कूली मित्रों सहित महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया. भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और विधानसभा सचिवालय से बतौर नेता प्रतिपक्ष के औपचारिक घोषणा के उपरांत अमर बाउरी झारखंड पहुंचें है. उन्होंने संगठन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में शिरकत की थी. रांची एयरपोर्ट पर दिनेश कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली मित्रों ने अमर बाउरी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-female-boxer-went-to-cm-to-ask-for-euthanasia-police-took-her-away-then-she-was-lodged-in-gonda-police-station/">रांची

: महिला मुक्केबाज सीएम से मांगने गयी इच्छामृत्यु, पुलिस ले गयी, तो गोंदा थाना में जमी

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

दिनेश कुमार ने कहा की यह उनके लिए खुशी का अवसर है कि बचपन के मित्र को प्रदेश भाजपा संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उक्त दायित्व को अमर बाउरी बखूबी निभायेंगे. स्वागत करने पहुंचें लोगों में दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, अनिल कुमार, बिमल बैठा, संजय बेरा, गुरदेव सिंह गोलडी, अनिल गुप्ता, विनय कुमार, विकास सिंह, ओम प्रकाश, बिमल श्रीवास्तव, विजय सोय, आकाश श्रीवास्तव, सिरजु कुमार, रोशन शर्मा सहित अन्य शामिल मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही