Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधालय शिक्षा के मंदिर के साथ संस्कार, संस्कृति और सभ्यता ज्ञान अर्जित करने का केंद्र : दिनेश कुमार

 
सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में मना मातृ-पितृ पूजन दिवस Jamshedpur (Anand Mishra) : श्रीश्री योग वेदांत सेवा समिति की ओर से गुरुवार को सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के सभागार में विधालय के बच्चों और अभिभावकों के संग मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया., ज्ञात हो की 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन का आयोजन किया जाता है, लेकिन सरस्वती पूजा होने के चलते आज विधालय सभागार में आज ही यह आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को तिलक, वंदन, माला पहना कर, आरती की और उनका आशीष ले कर मातृ-पितृ पूजन किया. माता-पिता ने भी अपने बच्चों को प्यार और दुलार के साथ आशीष दिया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/electricity-is-getting-less-load-shedding-in-the-entire-state-including-the-capital-during-peak-hours/">

 कम मिल रही है बिजली, पीक आवर में राजधानी समेत पूरे राज्य में लोड शेडिंग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि विधालय सिर्फ शिक्षा का मंदिर नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान अर्जित करने का केंद्र होता है. दिनेश कुमार ने बताया कि माता-पिता पाल-पोस कर बच्चों को बड़ा करते हैं और बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता-पिता को यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं कि आपने मेरे लिए क्या किया. पूरे भारत में वृद्ध आश्रम की संख्या में बढ़तोरी हो रही है. यह हमारी संस्कृति के लिए घातक है. बूढ़े होने पर माता-पिता को बच्चों की जरूरत रहती है. इसलिए माता-पिता के प्रति प्रेम और ध्यान हमेशा बने रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncc-cadets-of-arka-jain-university-launched-malaria-awareness-campaign/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया मलेरिया जागरूकता अभियान
योग वेदांत सेवा समिति की अर्चना सिंह ने बच्चों को मातृ-पितृ पूजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पौराणिक कथा में भी यह बताया गया है शिव-पार्वती की पूजा भगवान गणेश ने ब्रम्हांड पूजा के रूप में की थी. इसलिए भगवान गणेश की पूजा प्रथम की जाती है. कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव परमानंद कौशल, संगीता श्रीवास्तव, गिरधारी साहू, त्रिलोचन कौर, सीमा, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, अनुसुईया कुमारी, रोशनी राय, हीरादास मानिकपुरी, अर्चना कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं उनके माता-पिता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही