Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राज्य में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार द्वारा सभी सरकारी एवं निजी स्कूल को 14 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार द्वारा रविवार को अधिसूचना जारी की गई है. जारी नोटिस के अनुसार भीषण गर्मी को देखते सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी स्कूलों को 12 से 14 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान बच्चों की पढ़ाई की होने वाली क्षति के संबंध में अलग से निर्णय लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि 5 जून से सरकारी स्कूल खुल गए थे. भीषण गर्मी के कारण कई बच्चे बीमार हो रहे थे जिसको देखते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा सरकार से गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग की गई थी. वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में भी फिलहाल तापमान में कमी होने के संकेत नहीं दिख रहे है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-who-passed-in-first-class-in-matriculation-and-intermediate-got-respect/">चाईबासा
: मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला सम्मान [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : भीषण गर्मी के कारण 14 जून तक बढ़ाई गई स्कूल की गर्मी छुट्टी
Leave a Comment