Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीपीएम बर्मामाइंस का आदर्श बना स्कूल टॉपर, 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बर्मामाइंस बीपीएम प्लस-टू हाई स्कूल के छात्रों ने जैक इंटर साइंस की परीक्षा में परचम लहराया है. स्कूल के 53 में 52 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है. जिसमें आदर्श कुमार शर्मा 500 में 427 अंक लाकर स्कूल टॉपर हुआ है. उसे 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. जबकि सेकेंड टॉपर आदित्या को 82 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ. आदित्या का 500 में 412 अंक मिले हैं. स्कूल का थर्ड टॉपर हिमांशू सिंह बना है. उसे 80 प्रतिशत अंक मिले हैं. स्कूल का ऑवरऑल रिजल्ट 98.11 प्रतिशत है. स्कूल प्रबंधन ने रिजल्ट पर संतोष जताया. साथ ही उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-got-fifth-place-in-jack-result-97-31-percent-children-passed/">जमशेदपुर

: जैक रिजल्ट में जिले को मिला पांचवां स्थान, 97.31 फीसदी बच्चे हुए उत्तीर्ण   
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही