Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को में कार की ठोकर से स्कूल वैन पलटा, बच्चों को आयी है हल्की चोट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर सात के पास तेज रफ्तार एक कार ने बच्चों से भरी एक स्कूल वैन को शनिवार की सुबह धक्का मार दिया. घटना में वैन पलट गयी थी. घटना के बाद लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिये टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस का कहना है कि घटना में बच्चों को हल्की चोटें आयी है. सभी का मरहम पट्टी करने के बाद परिजनों को बुलवाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-in-sitaramdera-entered-the-house-at-midnight-and-beat-him-up/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में पड़ोसी ने आधी रात घर में घुसकर पीटा

टाटा मैजिक वैन पर सवार थे स्कूली बच्चे

घटना के बारे में बताया गया कि सभी स्कूली बच्चे टाटा मैजिक वैन पर सवार थे. इस बीच ही अचानक से तेज रफ्तार में कार आयी और धक्का मारते हुये निकल गयी. आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही कार का पीछा भी करने का प्रयास किया गया था. बाद में घटना की जानकारी टेल्को पुलिस को भी दी गयी थी. सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी. पुलिस ने भी बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की. कार की पहचान करने के लिये पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-of-obstructing-government-work-in-breaking-the-stone-plaque-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में शिलापट्ट तोड़ने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही