Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों पर किया हमला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ लगातार हो रही छेड़खानी की घटना का विरोध करने पर परिवार के लोगों को आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद मामला बागबेड़ा थाने पर भी पहुंचा. इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है, लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-members-had-gone-to-visit-the-fair-it-was-stolen/">जमशेदपुर

: मेला घुमने गये थे परिवार के लोग, हो गयी चोरी

बागबेड़ा बाजार टोला का है आरोपी

घटना में आरोपी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बाजार टोला का रहने वाला सूरज मंडल, रामेश्वर मंडल और अशबीनी मंडल के अलावा 3-4 महिलाओं को भी बनाया गया है. घटना के बारे में परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि जब भी छात्रा स्कूल जाती है तब सूरज मंडल रास्ते में जबरन उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगता है. कुछ इसी तरह की घटना 26 सितंबर की सुबह 10.30 बजे घटी थी. घटना का जब छात्रा ने विरोध किया था, तब सूरज ने कहा था कि घर में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होगा. इसके बाद छात्रा ने घर जाकर परिवार के लोगों को पूरी जानकारी दी.

शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने कर दिया हमला

घटना की शिकायत करने छात्रा के परिवार के लोग जब 4 अक्तूबर की शाम 7 बजे उसके आवास पर पहुंचे तब चाचा अशबीनी मंडल व अन्य लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया. अनिल मंडल ने जेब से नकद 2000 रुपये छीन लिया. इधर घटना के  बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-cutting-tin-roof-in-fashion-market/">जमशेदपुर

: फैशन बाजार में टीन की छत काटकर चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही