Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर में स्कूली छात्रा से छेड़खानी

 
Jamshedpur  (Ashok Kumar) : सुंदरनगर थाना क्षेत्र की एक स्कूली छात्रा से जयदेवडीह टोला जाने वाले रास्ते में कदमा गांव का सुमित दास ने छेड़खानी की. घटना का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ गाली-गलौज भी की. घटना के बाद मामला सुंदरनगर थाने तक पहुंचा. पुलिस ने स्कूली छात्रा के बयान पर आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pistol-mounted-on-the-temple-for-not-paying-extortion-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में रंगदारी नहीं देने पर कनपट्टी पर सटाया पिस्टल

स्कूल से घर लौटते समय की है घटना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रा 15 सितंबर को स्कूल से लौटकर अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी. इस बीच ही आरोपी सुमित दास ने उसे रोक लिया और घेरकर छेड़खानी करने लगा. इस बीच छात्रा ने सुमित का विरोध भी किया. छात्रा जब अपने घर पर पहुंची तब घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी. इसके बाद मामला सुंदरनगर थाने तक पहुंचा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjit-hazra-acquitted-in-theft-of-scrap-from-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील से स्क्रैप की चोरी में संजीत हाजरा बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही