Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गर्मी छुट्टी का हवाला दे कर बचना चाह रहे स्कूल, होगी कार्रवाई

Jamshedpur (Anand Mishra) : जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय की ओर से बुलायी गयी समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने पर जिले के 36 स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों को पिछले दिनों शोकॉज नोटिस जारी किया गया था. साथ ही इन सभी स्कूलों से 24 घंटे के अंदर शोकॉज का जवाब देने को कहा गया था. बावजूद अब तक एक स्कूल ने शोकॉज का जवाब दिया है. स्कूल की ओर से शोकॉज का जवाब देते हुए गर्मी छुट्टी होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाने की बात कही गयी है. इस संबंध में डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि गर्मी छुट्टी होने के कारण यदि स्कूल प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि या हेडमास्टर बाहर गये हैं, तो कम से कम क्लर्क तो यहां होगा. उसे बैठक में प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाना चाहिए था. श्रीमती बरेलिया ने बताया कि अन्या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से अन्य स्कूलों का भी अभी जवाब आ रहा है. शोकॉज के जवाब की 15 जून तक प्रतीक्षा की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-why-jtet-exam-was-not-held-for-years-sought-answer-from-the-government/">हाईकोर्ट

ने पूछा वर्षों से JTET परीक्षा क्यों नहीं हुई, सरकार से मांगा जवाब
विदित हो कि पिछले 6 जून को डीईओ कार्यालय की ओर से इन स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी थी. इसमें बोर्ड परीक्षा परिणाम के मूल्यांकन के साथ ही कई आम बिंदुओं पर स्कूलों से जानकारी ली गई थी. विभाग की ओर से इस बैठक में सभी स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों को शामिल होने को कहा गया था. बावजूद 36 स्कूल बैठक में शामिल नहीं हुए. इसे विभागीय आदेश की अवहेलना मानते हुए विभाग ने नोटिस जारी किया था. यह बैठक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर बुलाई गई थी, जिसमें स्कूलों के मैट्रिक परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन कर उसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी थी. बैठक में आधे से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने के कारण निदेशालय द्वारा मांगी गयी रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही