Search

 
 
 

जमशेदपुर: सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान व राखी मेला का आयोजन

 
Jamshedpur : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में विज्ञान मेला और राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चीफ, शेयर्ड सर्विसेस टाटा स्टील के एन राजेश और एन कविता मौजूद थी. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा और सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने विज्ञान मेला का उद्घाटन श्रीफल तोड़कर और फीता काटकर किया. भैया-बहनों की ओर से निर्मित विज्ञान मॉडल्स को देखकर मुख्य अतिथि प्रभावित हुये. भैया-बहनों के उत्साह को बढ़ाया. इसके पहले मेला का उद्घाटन अतिथियों ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया. मुर्धन्य वैज्ञानिक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. भैया-बहनों की ओर से निर्मित राखी प्रदर्शनी को देखकर मौजूद लोग प्रभावित हुये. [caption id="attachment_381543" align="aligncenter" width="601"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-06-at-6.10.34-PM-1.jpeg"

alt="" width="601" height="400" /> स्कूली बच्चों के बीच अपने विचार रखते वक्ता.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-22-convicted-in-the-murder-of-manoj-singh-in-ghagidih-jail/">जमशेदपुर:

घाघीडीह जेल में हुई मनोज सिंह की हत्या में 22 दोषी करार

आज विज्ञान का युग है

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युग विज्ञान का है. आज पूरा विश्व विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है. नित्य नई-नई खोज की जा रही है. नए-नए अनुसंधान हो रहे हैं. भारत भी इस दिशा में सबके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है. भैया-बहन विज्ञान के साथ-साथ अन्य विषय की भी जानकारी रखें. कोई भी विषय छोटा या बड़ा नहीं होता है. किसी भी विषय का महत्व कम या अधिक नहीं होता है. अध्यक्ष राम किशोर प्रसाद सिन्हा ने भी भैया-बहनों को उत्साह बढ़ाया. सचिव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया.  अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य ने कराया. इस बीच अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम अत्यंत ही उत्साह वर्धक माहौल में संपन्न हुआ. मौके पर अभिभावक और मातायें भी मौजूद थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य, दीदी और कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mangalsutra-snatched-on-the-pretext-of-asking-address-from-old-lady/">जमशेदपुर:

वृद्धा से पता पूछने के बहाने की मंगलसूत्र की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही