Search

 
 
 

जमशेदपुर: एमएनपीएस में विज्ञान आधारित प्रदर्शनी साइंसपोरियम आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में शनिवार को विज्ञान आधारित प्रदर्शनी साइंसपोरियम का आय़ोजन किया गया. प्रदर्शनी में छात्रों ने गर्मी छुट्टी में दिए गए असाइनमेंट के आधार पर बनाए गए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए. इस प्रदर्शनी में कक्षा तीन से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया. छात्रों ने स्थिर और कामकाजी मॉडल का प्रदर्शन किया. छात्रों ने पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करके अपनी रचनात्मकता और नवीनता का प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-re-tender-of-bagbera-water-supply-scheme-will-happen-after-one-and-a-half-months-cost-will-increase-manifold/">जमशेदपुर:

डेढ़ महीने बाद होगा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का रि-टेंडर, कई गुना बढ़ेगी लागत

विश्लेषण और सोच को बढ़ावा देना उद्देश्य: आशु तिवारी

इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य आशु तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य वैश्विक मुद्दों के बारे में छात्रों को जागरूक करना, उन्हें प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना, जलवायु परिवर्तन के बारे में छात्रों में जागरुकता लाना और बच्चों के बीच विश्लेषण और सोच को बढ़ावा देना था. उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका के बारे में समझ को प्रोत्साहित करना स्कूल का प्रयास है.

प्राथमिक विभाग के 75 और वरिष्ठ छात्रों के 40 मॉडल प्रदर्शित

[caption id="attachment_340465" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/25jun4a-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> प्रदर्शनी का अवलोकन करते डॉ. एस.पी. महलिक एवं अन्य[/caption] इससे पूर्व इस आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एस.पी. महलिक ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी. महलिक ने प्रदर्शनी को अवलोकन कर छात्रों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रदर्शनी में प्राथमिक विभाग के 75 मॉडल और वरिष्ठ छात्रों के लगभग 40 मॉडल प्रदर्शित किए गए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-police-caught-12-lakh-grabber-by-getting-loan/">जमशेदपुर:

कदमा पुलिस ने लोन दिलवाकर 12 लाख हड़पने वाले को दबोचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही