Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में रूसा सेल और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. मानविकी, समाज विज्ञान और शिक्षा संकाय की कक्षाएं विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में ही चलेंगी. जबकि विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं सिदगोड़ा स्थित नए भवन में शिफ्ट होंगी. इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक संसाधनों की सूची के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-swachh-vidyalaya-award-cum-honor-ceremony-organized/">चाईबासा
: जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह आयोजित परीक्षा के आयोजन को लेकर हुई चर्चा
इस अवसर पर रूसा की समन्वयक डॉक्टर किश्वर आरा ने रुसा के तहत अब तक संपन्न परियोजनाओं की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की. त्तपश्चात परीक्षा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजी, पीजी, वोकेशनल सेमेस्टर II के रेगुलर और रिपीटर की सत्र की अंतिम परीक्षा सितंबर 2022 से आयोजित की जाएगी. इनकी मिड सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई और अगस्त में होगी. वहीं यूजी, वोकेशनल सेमेस्टर 6 और पीजी, वोकेशनल सेमेस्टर 4 के परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएंगे. यूजी, पीजी, वोकेशनल सेमेस्टर 1 के परिणाम भी अगले सप्ताह तक प्रकाशित किए जाएंगे.
विशेष परीक्षा की जाएगी आयोजित
यूजी, वोकेशनल 2015-18, 2016-19, 2017-20, पीजी 2016-18, 2017-19, 2018-20 की विशेष परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2022 तक ली जाएगी. यह अंतिम विशेष परीक्षा होगी. उन छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी जो कोरोना संक्रमण के कारण यूजी, वोकेशनल सेमेस्टर 4 परीक्षा में अनुपस्थित थीं. इस लाभ को प्राप्त करने के लिए वैध परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. बैठक में कुलसचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक सहित परीक्षा बोर्ड के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment