Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान मेला का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में शनिवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान राखी निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चीफ, शेयर्ड सर्विसेस टाटा स्टील एन राजेश एवं उनकी धर्मपत्नी एन कविता की गरिमामय उपस्थिति रही. इनके साथ विद्यालय के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा एवं सचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. अतिथियों का स्वागत घोष दल के भैया-बहनों ने घोष वादन के साथ किया. मुख्य अतिथि ने विज्ञान मेला का उद्घाटन श्रीफल तोड़कर एवं फीता काटकर किया. भैया-बहनों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल्स को देखकर मुख्य अतिथि अत्यंत ही प्रभावित हुए. उन्होंने भैया - बहनों को शाबाशी दी तथा प्रोत्साहित किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया. वैज्ञानिक डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. भैया- बहनों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी को देखकर सभी अत्यंत प्रभावित हुए. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है. आज संपूर्ण विश्व विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है. नित्य नई- नई खोजें हो रही हैं. नए- नए अनुसंधान हो रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/SARSWATI-VIDYA-MANDIR-1.jpg"

alt="" width="1080" height="478" /> इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dse-taught-teachers-the-lesson-of-being-an-ideal-guru-in-guru-gosthi-organized-in-borio/">साहिबगंज

: बोरियो में आयोजित गुरु गोष्ठी में डीएसई ने शिक्षकों को पढ़ाया आदर्श गुरु होने का पाठ
भारत भी इस दिशा में सबके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है. विद्यार्थी विज्ञान के साथ-साथ अन्य विषय की भी जानकारी रखें. उन्होंने कहा कि कोई भी विषय छोटा या बड़ा नहीं होता है. किसी विषय का महत्व कम या अधिक नहीं होता है. जिनकी रुचि जिस विषय में है. उन्हें उसी में अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए. अध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया. अंत में सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम अत्यंत ही उत्साहवर्धक माहौल में संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही