Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में मनाई गई वैज्ञानिक डॉ हरगोविंद खुराना की जयंती

 
Jamshedpur (Dharmendr Kumar) : को-ऑपरेटिव कॉलेज के बॉटनी एवं जूलॉजी विभाग द्वारा सोमवार को वैज्ञानिक डॉ हरगोविंद खुराना की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. सबसे पहले प्राचार्य ने डॉ हरगोविंद खुराना की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान छात्रों द्वारा डॉ खुराना की जीवनी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई. प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपने बिताए दिनों को याद करते हुए डॉ खुराना के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : भूसा">https://lagatar.in/the-wooden-bottle-was-being-hidden-in-the-straw-when-the-truck-overturned-the-secret-was-revealed-a-case-was-registered-against-the-unknown/">भूसा

में छुपाकर ले जा रहा था लकड़ी का बोटा, ट्रक पलटा तो खुला राज, अज्ञात के व‍िरुद्ध मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ की दिल्ली यूनिवर्सिटी में डॉ खुराना को असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी नहीं मिली यदि वो नौकरी के चक्कर में फंसते तो दुनिया को डीएनए कोड की जानकारी कैसे दे पाते. उनके इस महान शोध के लिए 1968 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. देश की महान विभूतियों में डॉ हरगोविंद खुराना भी एक हैं, जिन्होंने अपनी लगन और परिश्रम से दुनिया में देश का नाम रौशन किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज के यूजी और पीजी के विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही