Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको गोलचक्कर पर एक ट्रक ने गुरुवार की शाम स्कूटी सवार सचदेव सेनापति को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार ने दम तोड़ दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने के चक्कर में था, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद सिदगोड़ा पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-saheb-is-threatening-to-raise-his-daughter-even-after-paying-the-loan/">जमशेदपुर
: एसएसपी साहेब कर्ज चुकाने के बाद भी बेटी को उठाने की दे रहा धमकी
: बेटे से मारपीट के बाद मां से की छेड़खानी [wpse_comments_template]
: एसएसपी साहेब कर्ज चुकाने के बाद भी बेटी को उठाने की दे रहा धमकी
हेलमेट पहने हुये था स्कूटी सवार
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रहनेवाले सचदेव सेनापति के बारे में बताया जा रहा है कि वह सिर पर हेलमेट पहने हुये था. घटना एग्रिको गोलचक्कर लाइट सिगनल के पास की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का चक्का ही स्कूटी सवार पर चढ़ गया था. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी थी. सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-molested-after-assaulting-son/">जमशेदपुर: बेटे से मारपीट के बाद मां से की छेड़खानी [wpse_comments_template]
Leave a Comment