Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्कूटी सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर लाठी से पीटकर सिर फोड़ा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत साकची बाजार स्थित चक्की लाइन के पास राशन दुकान में काम करने वाले धर्मेंद्र कुमार को एक स्कुटी सवार ने टक्कर मार दी. विरोध करने पर स्कुटी सवार युवक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर सिर फोड़ दिया. घटना के बाद धर्मेंद्र घायल अवस्था में ही साकची थाना में शिकायत करने पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-was-a-ruckus-on-asking-for-an-id-card-at-a-number-gate-of-the-cart/">जमशेदपुर

: कार्ट के एक नंबर गेट पर आई कार्ड मांगने पर मचा बवाल

धर्मेंद्र साकची में राशन दुकान में करता है काम

धर्मेंद्र के सिर पर चोट आई है. धर्मेंद्र ने बताया कि वह भुईंयाडीह में रहता है और साकची चक्की लाईन के एक राशन दुकान में काम करता है. आज वह दुकान के बाहर खड़ा था तभी एक स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी. उसे जानकारी हुई की स्कूटी चालक पास के ही एक दुकान में काम करता है. वह उस स्कूटी चालक से बात करने गया था जहां स्कूटी चलाक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-was-a-ruckus-on-asking-for-an-id-card-at-a-number-gate-of-the-cart/">जमशेदपुर

: कार्ट के एक नंबर गेट पर आई कार्ड मांगने पर मचा बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही