Search

 
 
 

जमशेदपुर: जेवर की ठगी में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे स्कूटी सवार बदमाश

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड में  बुधवार को दिन के 2 बजे महिला से जेवर की ठगी करने वाले स्कूटी सवार दो बदमाशों का पता मानगो पुलिस लगा रहा है. दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं. लेकिन बदमाशों का चेहरा और स्कूटी का नाम साफ नहीं दिख रहा है. इस कारण से पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है. पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-will-take-the-two-accused-who-surrendered-in-amit-murder-case-on-remand/">जमशेदपुर:

अमित हत्याकांड में सरेंडर करनेवाले दो आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

आदर्श कॉलोनी की महिला को बनाया था शिकार

मानगो पुलिस का कहना है कि घटना के दिन स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मानगो थाना क्षेत्र के ही आदर्श कॉलोनी रोड नंबर 4 की सुनीता देवी को अपना शिकार बनाया था. दोनों बदमाशों ने कहा था कि वे हरिद्वार से आये हुये हैं. दो दिनों के बाद उसके दोनों बेटे की मौत हो जायेगी. इसके लिये वे जैसा बोलेंगे वैसा उन्हें करना होगा. बदमाशों ने जेवर उतरवा लिये और आंख बंद करके गितनी गिनने के लिये कहा था और फिर वे स्कूटी पर सवार होकर आसानी से फरार हो गये. घटना के बाद महिला को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-car-caught-fire-in-kadma-neighbor-accused/">जमशेदपुर:

कदमा में कार में लगी आग, पड़ोसी पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही