Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में मकान का ताला तोड़कर स्कूटी की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : शहर में सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी की चोरी होना तो आम बात है, लेकिन अब चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे मकान का ताला तोड़कर स्कूटी की चोरी करने लगे हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला 22 जून की सुबह 6 बजे परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर रोड निवासी दिनेश कुमार सिंह के घर में देखने को मिली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-akshay-naveen-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने अक्षय-नवीन को लिया रिमांड पर

पलक-झपकते हो गयी चोरी

घटना के बार में दिनेश का कहना है कि वे घटना के समय पास में ही गये हुये थे. थोड़ी देर के बाद जब वे अपने घर पर लौटे तब मकान का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गये. भीतर जाने पर देखा कि उनकी स्कूटी (जेएच 05 केयू- 3526) गायब है. इसके बाद दिनेश ने घटना की जानकारी परसुडीह थाने पर जाकर दी. दिनेश ने घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-anticipatory-bail-to-shailendra-singh-in-ulidih-police-station-gherao-and-road-jam/">जमशेदपुर:

उलीडीह थाना घेराव व रोड जाम में शैलेंद्र सिंह को अग्रिम जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही