Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में करंट से झुलसा वृद्ध एमजीएम में भर्ती

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर में करंट की चपेट में आकर गणेश तांती नामक वृद्ध झुलस गया. घटना के बाद गणेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. गणेश का हाथ करंट की चपेट में आने से झुलस गया है. इधर, सूचना पाकर भाजपा नेता विमल बैठा भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. गणेश ने बताया कि मकदमपुर में तीन दिनों से बारिश का पानी जमा है. सभी के घरों में पानी घुस गया है. वे लोग परिवार संग रिश्तेदार के घर नागाडीह गए थे. पानी का स्तर घटने पर आप वापस लौटे. परन्तु घर पर अब भी पानी भरा था. अंदर जाते ही उन्हें बिजली का झटका लगा जिससे वे झुलस गए. फिलहाल गणेश का इलाज एमजीएम अस्पातल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-catholic-assembly-reconstituted-for-parish-operation-in-roman-catholic-church/">चाईबासा

: रोमन कैथोलिक चर्च में पल्ली संचालन के लिए कैथोलिक सभा पुर्नगठित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही