Jamshedpur : भुइयांडीह सिदो कान्हू चौक के पास रविवार सुबह स्क्रैप लदा ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला. उसे हल्की चोट आई है. बताया जा रहा है कि ट्रक स्क्रैप लेकर मानगो की ओर जा रहा था उसी दौरान सिदो कान्हू चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी. वैसे ट्रक के पलटने से उसपर लदा सारा स्क्रैप सड़क पर बिखर गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक को सीधा करवाया और स्क्रैप को भी उसपर लोड करावाया. इसके बाद वहां आवागामा सामान्य हो सका. पुलिस को इस घटना की सूचना समाजसेवी सतीश गुप्ता ने दी. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : भुइयांडीह में स्क्रैप लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
Last Updated: Apr 23, 2023 12:00 AM (IST)