Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में लघु फिल्म “बहाव” का प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में शनिवार को मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई फिल्म "बहाव" का सफल प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर एक सभा आयोजित हुई, जिसमें प्रसिद्ध थिएटर कलाकार हरि मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार, लॉ ग्रेविटी के संस्थापक अविनाश दुग्गल और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता अयान नंदी अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए. मास कम्युनिकेशन की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ नेहा तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई फिल्म के बारीक पहलुओं पर प्रकाश डाला. उसके बाद फिल्म "बहाव" का प्रदर्शन हुआ जिसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-congressmen-performed-formality-in-blood-donation-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-rajiv-gandhi/">गिरिडीह

: राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेसियों ने निभाई औपचारिकता
फिल्म की लेखन तथा निर्देशन प्रणय तथा उज्ज्वल ने किया है. फोटोग्राफी निर्देशन कुणाल हांसदा का है. इस फिल्म में जिन विद्यार्थी कलाकारों ने अभिनय किया है उनमें अविनाश मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, योगेश, जागीर, पूजा, राहुल तथा हरि मित्तल के नाम प्रमुख हैं. प्रदर्शन के बाद सभी अतिथियों ने फिल्म की बुनियादी सोच को सराहते हुए कहा कि जीवन का रास्ता आसान नहीं, बल्कि काफी कठिन है. उन्हीं कठिन रास्तों पर चलकर मनुष्य अपनी कामयाबी की मंजिलों तक पहुंचता है. यह तभी संभव है जब मनुष्य एक यात्री की तरह नहीं बल्कि नदी के बहाव की तरह तमाम रुकावट के बावजूद बहता चला जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birth-anniversary-of-litterateurs-celebrated-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में मनाई गई साहित्यकारों की जयंती
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि यह भले ही आपका पहला कदम हो परंतु अंतिम नहीं है. मुझे विश्वास है कि जिस नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आप लोग काम कर रहे हैं, यकीनन आप इस क्षेत्र की ऊंचाइयों को छुएंगे. अंत में फिल्म के निर्देशक प्रणय ने धन्यवाद ज्ञापन किया, इस अवसर पर कॉलेज तथा विभाग के पुराने और नए विद्यार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजन में सैयद साजिद परवेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही