Search

 
 
 

जमशेदपुर : बोड़ाम में डिग्री कॉलेज के निर्माण में फंसा पेंच, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बोड़ाम प्रखंड के जिलिंगडूंगरी में स्वीकृत डिग्री कॉलेज के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम अंचल के सीओ निवेदिता नियति, बुद्धिजीवी व कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया. उसके बाद अंचल कार्यालय में सीओ के साथ कॉलेज निर्माण में आ रही बाधाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की. विधायक ने बताया कि डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जो भी बाधाएं आ रही है उसे रविवार को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों के साथ बैठक करके समाधान कर लिया जाएगा. इसके लिए आठ जनवरी को बोड़ाम स्थित हाईस्कूल में सुबह 11बजे एक बैठक आहूत की गई है. जिसमें सभी लोगों को शामिल होने के लिए अपील की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-sini-soren-and-villagers-will-sit-on-hunger-strike-from-monday-for-the-land-of-panchayat-building/">जमशेदपुर

: पंचायत भवन की जमीन के लिए सोमवार से भुख हड़ताल पर बैठेगी मुखिया सिनी सोरेन व ग्रामीण

हर हाल में बनेगा डिग्री कॉलेज- विधायक

विधायक ने बताया कि विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने 16 मार्च 2020 को बोड़ाम में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगपत्र सौपा था. जिसके बाद कॉलेज निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि हरहाल में बोड़ाम में डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा. इसके निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से टीएसी सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार, पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, विधायक प्रतिनिधि छुटुलाल हांसदा, चंद्रशेखर टुडू, श्यामा पद महतो, सुभाष कर्मकार,काजल सिंह, अश्विनी महतो, विनय मंडल, गणेश महतो, हिमांशु महतो, चंद्रकेतु हेम्ब्रम, मिहिर महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rituraj-sinha-inaugurated-the-exhibition-of-rare-coins-at-tulsi-bhavan/">जमशेदपुर

: तुलसी भवन में दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी का ऋतुराज सिन्हा ने किया उद्घाटन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही