Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के सफाई कर्मी से हाथापाई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड हरिजन बस्ती में जुगसलाई नगर परिषद के सफाई कर्मी गोपाल मुखी से बस्ती के युवकों ने हाथापाई की. घटना के बाद मुखी समाज के लोग भारी संख्या में जुगसलाई थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की. समाज के पवन मुखी ने बताया कि गोपाल मुखी अपना सफाई का काम कर रहा था तभी बस्ती के एक घर से सांप निकला जिसे वहां मौजूद युवकों ने मार दिया. विरोध करने पर बस्ती के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. हालांकि बस्ती के लोगों ने मामले को शांत करवा दिया. थोड़ी देर बाद 15 से 20 की संख्या में युवक पहुंचे और गोपाल के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-recovery-notice-to-two-people-who-illegally-lifted-ration/">हजारीबाग

: अवैध तरीके से राशन का उठाव करने वाले दो लोगों को रिकवरी नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही