Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसडीओ धालभूम ने धुसरा आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) धालभूम पीयूष सिन्हा ने शनिवार को पटमदा प्रखंड में कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय धुसरा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया. पठन-पाठन, खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली साथ ही बच्चों के सुरक्षा की समीक्षा की. बच्चों से उन्होंने विषयों से संबंधी सवाल भी पूछे तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-74th-van-mahotsav-celebrated-in-basakutty-village-kharsawan-mla-participated/">किरीबुरू

: बासाकुट्टी गांव में मना 74वां वन महोत्सव, खरसावां विधायक हुए शामिल

बच्चों को अपनी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की दी सलाह

बच्चों के संपूर्ण शारीरिक-मानसिक विकास पर जोर देते हुए खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा. एसडीओ ने कहा कि बरसात में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है ऐसे में सभी बच्चे अपनी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें. एसडीओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को चिड़ियाघर, चिल्ड्रेन पार्क या अन्य कोई स्थान जिससे बच्चे कुछ नया सीख-समझ सकें वहां ले जाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही