Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसडीओ ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था देख लगाई फटकार

 
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अपनी लचर व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है. इसको लेकर बुधवार को धालभूम एसडीओ पारुल सिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई. निरीक्षण के दौरान एसडीओ पारुल सिंह पार्किंग व्यवस्था देखकर मौके पर मौजूद होम गार्ड के जवानों को फटकार लगाई. उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक नकुल चौधरी और होमगार्ड के जवानों को सख्त निर्देश दिया की अस्पताल परिसर में डॉक्टर के वाहन और एंबुलेंस के अलावा कोई भी वाहन प्रवेश नही करेंगे. इसे भी पढ़ें : संवेदनशील">https://lagatar.in/police-patrolling-should-be-increased-in-sensitive-areas-ig/">संवेदनशील

इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ायी जाय : आईजी

मरीज के साथ होंगे एक ही अटेंडर 

एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि अस्पताल से अक्सर पार्किंग और चोरी की शिकायतें सामने आ रही थी. इसी को लेकर आज उन्होंने डीएसपी सिटी सुधीर कुमार के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त पाई और पास सिस्टम को भी बंद पाया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल की एक ओर वाहनों को पार्किंग की जा सकती है वहीं मरीजों के परिजनों के लिए दो पास बनाने की व्यवस्था की जायेगी. एक पास 24 घंटे के लिए वैध रहेगा और दूसरा विजिटर के लिए होगा. वहीं अस्पताल में चोरी भी काफी बढ़ गई है जिसके लिए होमगार्ड के जवानों को निर्देश दिया गया है. सीमित व्यवस्था के साथ ही अस्पताल में सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही