Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अर्बन ग्रीन कॉरिडोर के लिए दलमा की तराई में जमीन की खोज, ननि की टीम ने किया विजिट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  एमजीएम मेडिकल कॉलेज से पारडीह तक दलमा की तराई में अर्बन ग्रीन कॉरिडोर बनाने की कवायद तेज हो गई है. शुक्रवार को मानगो नगर निगम की एक टीम ने उक्त क्षेत्र का विजिट किया. अर्बन ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए वन भूमि में 40 फीट चौड़ाई जमीन की जरूरत है. ग्रीन कॉरिडोर बन जाने से मानगों के लोगों को मॉर्निंग वॉक, स्वास्थ्य लाभ, खुली हवा में टहलने का मौका मिल सकेगा. मानगो नगर निगम की टीम ने स्थल चिन्हित कर लिया है. जल्द ही इस संबंध में एक प्रस्ताव वन्य विभाग को सौंपा जरूरी मंजूरी के लिए सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drones-will-be-used-to-monitor-forest-areas-forest-guards-will-get-state-of-the-art-equipment/">जमशेदपुर

: ड्रोन से होगी वन्य क्षेत्र की निगरानी, वनरक्षियों को मिले अत्याधुनिक उपकरण

पौधारोपण एवं मुरूम सड़क का होगा निर्माण

ग्रीन कॉरिडोर लोगों की सहूलियत के लिए तैयार किया जाएगा. इसके लिए 40 फीट चौड़ाई की जगह दलमा की तराई में पहाड़ के नीचे चिन्हित की गई हैं. वन्य विभाग से एनओसी मिलने के बाद वहां पौधारोपण के साथ-साथ मुरूम सड़क का निर्माण किया जाएगा. जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो सके. स्थल विजिट के दौरान नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, संतोष कुमार, कनीय अभियंता नंदू कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajit-amans-jai-jai-ganesha-ganpati-deva-is-making-a-splash-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में धूम मचा रही है अजीत अमन की ‘जय जय गणेशा, गणपति देवा’
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही