Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की दूसरी बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): वीमेंस यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट की दूसरी बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. कुलपति डॉ. प्रो. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रुप से गवर्नर नॉमिनी प्रो. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, कुलसचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा, कुलानुशासक डॉ. अविनाश कुमार सिंह और डॉ. विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद शामिल हुए. कुलपति ने कहा कि सिंडिकेट की यह दूसरी महत्वपूर्ण बैठक है. पिछली बैठक के निर्णयों के आधार पर प्राय: सभी काम पूरे कर लिये गये हैं. उन्होंने बताया कि बैठक में टॉपर्स को टीचिंग असिस्टेंट के रूप में नियुक्त करने के निर्णय का अनुमोदन हुआ. पीएचडी नियमावली 2022 को अंगीकृत करते हुए अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rituraj-sinha-inaugurated-the-exhibition-of-rare-coins-at-tulsi-bhavan/">जमशेदपुर

: तुलसी भवन में दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी का ऋतुराज सिन्हा ने किया उद्घाटन

रूसा के निर्णयों की संपुष्टि की गई

परीक्षा बोर्ड, पुस्तकालय समिति, वोकेशनल कोर्स कोर कमेटी, एकेडमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी, यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट कमेटी, बिल्डिंग कमेटी और रूसा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के निर्णयों की संपुष्टि की गई. राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचित शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधी यूजीसी नियमावली -2010 को अंगीकृत करते हुए अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया. वर्ष 2008 में नियुक्त अध्यापकों को पीएचडी व एमफिल इंक्रीमेंट से संबंधित राज्य सरकार संकल्प को अंगीकृत करते हुए अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्यों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही